दिल्ली में हुमा कुरैशी के कजिन की हत्या, एक्ट्रेस की भाभी ने बताया कैसे हुआ मर्डर

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (Asif Qureshi) की हत्या कर दी गई। मामला पार्किंग विवाद से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते यह कहासुनी खून-खराबे में बदल गई।

आरोप है कि दो युवकों ने आसिफ पर नुकीले हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
कैसे हुआ विवाद?

खबरों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे जंगपुरा भोगल मार्केट लेन में हुई। आसिफ कुरैशी ने एक पड़ोसी से अपने मेन गेट के बाहर खड़ी स्कूटर हटाने के लिए कहा। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर आरोपी युवक ने आसिफ को गालियां दीं और धमकी देकर चला गया कि वह लौटकर आएगा।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet