नवविवाहिता नर्स की संदिग्ध मौत

धमतरी: शादी के तीन माह बाद एक नवविवाहिता नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स ने रात में स्वयं इंजेक्शन लगाया था, जिसके कारण स्वजन असमंजस में हैं। नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार ने शव की जांच की, और तीन सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। नर्स की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। जिला अस्पताल धमतरी के परिसर में स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी निवासी 28 वर्षीय कुसुमलता साहू, पत्नी दीपेश साहू, को सोमवार की अलसुबह बेहोशी की हालत में धमतरी के बठेना अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी के चीरघर में लाया गया, जहां तहसीलदार ने शव की जांच की। डाक्टर तेजस शाह, डाक्टर मेहताब अहमद और डाक्टर श्रुति खत्री की टीम ने पोस्टमार्टम किया। शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

 

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet