एमपी में लोकतंत्र सेनानियों के परिवार को रोजगार और सरकारी योजनाओं में दी जाएगी प्राथमिकता

भोपाल। लोकतंत्र सेनानियों के परिवारों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार से लेकर सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर के स्वतंत्रता सेनानियों को आयुष्मान कार्ड से निशुल्क उपचार कराया जाएगा।। स्वतंत्रता सेनानियों को पीएम एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सेनानियों का योगदान बहुत बड़ा है।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet