SECR जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन

रायपुर । जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए SECR गोंदिया से खुरदा के बीच 18 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। पैसेंजर्स की सुविधाओं और होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को खुरदा रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के 9 स्टेशनों पर इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज हाेगा। गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा, खरीयार रोड, नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, टीटलागढ़, बढ़मल, बलांगीर, लुईसिंगा, डूंगरीपाली, बरपाली, बरगढ़ रोड, संबलपुर, रेराखोल, बोविंडा, केरेजंगा, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर और खुरदा रोड।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet