अध्यात्म और एक्शन से भरपूर है अखंडा 2 टीजर

नई दिल्ली । साउथ की फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही चला जा रहा है। अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर साउथ के स्टार नंदमुरी बालकृष्ण चर्चा में है। साल 2021 में उनकी फिल्म अखंडा का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म का टीजर नौ जून को जारी हुआ। लोगों की प्रतिक्रिया भी अच्छी आ रही है। लोग इसे अध्यात्म और एक्शन का मिक्सचर बोल रहे है। आइए जानते है कि इस फिल्म का टीजर देख क्यों फैंस की ताली निकल रही है।

दिग्गज तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु ने अखंडा 2 (Akhanda 2 Teaser) के लिए फिर एक बार हाथ मिलाया है। टीजर में बालकृष्ण एक नए अवतार में नजर आए हैं, जो आध्यात्मिक छवि के साथ-साथ दमदार एक्शन को भी दिखाता है।

इस टीजर में भी बालकृष्ण का किरदार देख लोग पहले पार्ट से कनेक्ट कर पा रहे है। उनका लुक वैसा ही नजर आया है, जो इसके पहले पार्ट में था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने टीजर देखने के बाद नंदमुरी बालकृष्ण के काम की सराहना की है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स ने इस फिल्म को ‘मास एंटरटेनर’ भी करार दे दिया है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि यह थोड़ा ज्यादा ही हो गया है। मगर यह फिल्म पसंद जरुर की जा रही है।

25 सितंबर 2025 को ‘अखंडा 2′ दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि इसके पहले पार्ट में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet