CG NEWS: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन 3 जगहों के बदले नाम, जानिए इनके नए नाम….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक दोपहर 12 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की गई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही कई फैसले लिए गए।

साय सरकार ने प्रदेश के तीन जगहों के नाम को बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कैबिनेट ने कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किए जाने का अनुमोदन किया गया।

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet