केटीयू में छात्राओं के साथ अभद्रता, कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन

रायपुर

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्राओं से गाली-गलौज की घटना के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि बॉयस हॉस्टल से गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के नाम लेकर रात के समय गंदी-गंदी गालियां दी गई।

घटना के बाद छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों, हॉस्टल इंचार्ज, रजिस्ट्रार और कुलपति से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। घटना को दो दिन बीत जाने के बाद रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगी।

प्रदर्शन के दौरान पांच सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी और प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये हैं छात्राओं की मांगें :

गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले लड़कों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

गर्ल्स हॉस्टल और बॉयस हॉस्टल आमने-सामने नहीं होने चाहिए, किसी एक को हटाया जाए।

हॉस्टल में दो-दो गार्डों की तैनाती हो।

परिसर में सुनवाई के लिए जिम्मेदार व्यक्ति तैनात किया जाए।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet