CG Crime: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर थाना प्रभारी करता था अवैध वसूली: शिकायत पर SP ने की कार्रवाई, TI सहित 2 आरक्षक लाइन अटैच…

रायगढ़. छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. इनके खिलाफ ग्रामीणों से अवैध वसूली का आरोप है. ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीआई समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण ने शिकायत की थी कि घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों ने उस पर महुआ शराब बनाकर बेचने का झूठा आरोप लगाया. इसके बाद उसे छोटा केस बनाकर छोड़ देने की बात कहते हुए पैसों की मांग की. पीड़ित का दावा है कि यह पूरी साजिश उगाही के इरादे से रची गई थी.

जांच प्रतिवेदन में टीआई समेत दोनों आरक्षकों की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेज दिया है. इस कार्रवाई के साथ मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सायबर शाखा के उप पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है.

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneljojobet