उप मुख्यमंत्री अरुण साव विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 16 मई को बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 16 मई को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे बिलासपुर के अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। श्री साव दोपहर 12 बजे बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे बेलतरा के गोंदईया में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के उद्योग भवन में ‘छत्तीसगढ़ वॉच’ समाचार पत्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम छह बजे होटल कोटयॉर्ड मैरियट में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet