कुंभ में भीड़ प्रबंधन का अध्ययन कर रहे मप्र के अफसर

भोपाल: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर सरकार अभी से जुट गई है। ऐसे में सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के गुर सीखने मप्र के अफसरों की टीम प्रयागराज पहुंची है। उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व में 5 वरिष्ठ पुलिस अफसर प्रयागराज गए है। जहां वे भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा एवं अन्य पहलुओं पर अध्ययन् कर रहे हैं। उनके साथ देश के अन्य राज्यों का अध्ययन दल भी हे। मध्य प्रदेश की टीम लीड करने की जिम्मेदारी एडीजी रैंक के सीनियर आईपीएस ऑफिसर उमेश जोगा को दी गई है। टीम में शामिल डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन और डीआईजी गुप्तावार्ता तरुण नायक भी शामिल हैं। एसपी राहुल लोढ़ा ने रेलवे से जुड़ी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आईपीएस अधिकारी हितेश चौधरी, एएसपी साइबर सेल, उज्जैन के एएसपी के साथ ही थाना प्रभारी, हेड कॉन्स्टेबल और पुलिस विभाग के आरआई को भी इस पूरे ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया गया है।

महाकुंभ की व्यवस्था का एनालिसिस

एडीजी उज्जैन उमेश जोगा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ का जायजा लेने के लिए हमें भेजा गया है। हम लोग आयोजन से जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। हमारे यहां 2028 में सिंहस्थ होने वाला है, जिसे लोग कुंभ कहते हैं। हम देखने आए हैं कि प्रयागराज में सारी व्यवस्था कैसे की गई, ताकि सिंहस्थ में सब कुछ पुख्ता किया जा सके। यहां जो नए कॉरिडोर बने हैं, उनमें किस प्रकार की व्यवस्था है, उसका भी जायजा लिया। प्रयागराज प्रशासन की तैयारियों को बड़ी ही बारीकी से समझा कि कैसे काम हो रहा?

कुंभ के नाम पर हो रहे फ्रॉड्स पर भी स्टडी

एडीजी उज्जैन उमेश जोगा ने बताया कुंभ मेले में होटल रूम और कॉटेज के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर भी टीम ने पूरा अध्ययन किया। इस फ्रॉड को काबू कैसे किया जाए, इसे लेकर यहां के अधिकारियों से चर्चा की।

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri