प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे

छत्तीसगढ़  से 20 लाख 28 हजार से  अधिक  प्रश्न

रायपुर,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से "परीक्षा पे" चर्चा  करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को नई  दिल्ली  के  भारत मंडपम में सवेरे 11 बजे से शुरू होगा।

 इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों में प्रश्न पूछने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। छत्तीसगढ़ को दिए  गए 10 लाख 25 हजार 389  लक्ष्य  के  विरुद्ध 20 लाख 28 हजार 864 प्रश्न  पूछे  गए  हैं। इसके लिए 14 जनवरी तक विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके प्रश्न मंगाए गए थे। कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर राज्यों को प्रश्न पूछने के लिए लक्ष्य दिए गए थे।

छत्तीसगढ़ को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 200% प्रश्न पूछे गए। इसके लिए छत्तीसगढ़ के समग्र शिक्षा की ओर से अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया था। प्रश्न पूछने वालों में छत्तीसगढ़ पहले, उड़ीसा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूली बच्चों और शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा  को उत्सव की तरह मनाने और विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद स्थापित करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को सवेरे 11:00 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इससे देशभर के विद्यार्थी वर्चुअल जुड़ेंगे।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाए।  विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करें।

परीक्षा पे  चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन न्यूज़, दूरदर्शन भारत, यूट्यूब और अन्य निजी चैनल के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया है।

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri