कलेक्टर के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में धान खरीदी अनवरत रूप से जारी, 10 हजार क्विंटल से अधिक का अवैध धान जप्त

महासमुंद

कलेक्टर विनय लहंगे के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में धान खरीदी अनवरत रूप से जारी है. इसी के साथ अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं केंद्रों में कलेक्टर और नोडल पहुंचकर धान खरीदी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अनियमताएं पाए जानें पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों और खाद्य विभाग मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है.  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक 10 552 क्विंटल धान जप्त की गई है जबकि 18 वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है. जप्त की गई धान की लागत लगभग 2 करोड़ 42 लाख रुपए है.

अबतक बीते तीन दिनों में कार्रवाई की गई है

  •     बसना के ग्राम बसुला में 11 जनवरी को 152 बोरा धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कारवाई की गई.
  •     चेक पोस्ट पलसापाली में 13 जनवरी को 612 बोरी धान अवैध धान परिवहन करते हुए पाए जाने पर कारवाई की गई .
  •     13 जनवरी को ही सराईपाली अंतर्गत धान खरीदी उपरांत शासकीय धान को रिसाइक्लिंग किए जाने की खबर मिलने पर जांच की गई. ग्राम टेमरी में रामबाई के कोठार में काले रंग में स्टेंसिल लगे हुए और धान खरीदी पूर्ण होने पर लगाई जाने वाली लाल स्याही की मुहर सहित वर्ष 2024-25 में धान खरीदी में उपयोग हुए कुल 350 ख़ाली बोरे पाए गए. जिनसे धान निकल कर पलटी कर दिया गया है. इसी तरह के समिति में उपयोग किए गए कुल 32 बोरे धान से भरे हुए मौके पर पाए गए. इसके अलावा मौके पर कुल 525 संदिग्ध अवैध धान के बोरे भरे हुए पाए गए. समस्त 557 बोरे धान को मौके पर जब्त कर कोटवार के सुपुर्द किया गया.उक्त धान को राजसात करने की कार्यवाही की गई.
  •     14 जनवरी को सरायपाली अंतर्गत ग्राम अर्जुनदा में 350 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया .
  •     आज सुबह रात्रि 3 बजे 500 पैकेट धान लोड कर सरसींवा से सरायपाली अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसे अनुविभागीय अधिकारी (रा )बसना द्वारा ग्राम कोटेनदहरा में पकड़ा गया तथा मंडी अधिनियम के तहत जब्त करने की कार्रवाई कर उप मंडी भंवरपुर के सुपुर्द दिया गया.
  •     अंतर्राज्यीय सीमा जाँच चौकी रेहटीखोल/बंजारीनाका में अवैध परिवहन करते हुए धान ट्रक पकड़ा गया. जांच नाका प्रभारी चंद्रहास प्रधान व अन्य सहायोगियों द्वारा 560 पाकिट धान जप्त किया गया है. वाहन में झारखंड से धान लोड कर खपाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लाये जाने की आशंका के आधार पर रोका गया है.

 

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri