39 शासकीय कर्मचारियों का काटा चालान 19 हजार रुपए वसूला जुर्माना

बालोद

मंत्रालय से सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का फरमान जारी होते ही बालोद पुलिस एक्शन में आ गई है. कलेक्टोरेट के सामने ही कार्रवाई करते हुए 39 शासकीय कर्मचारियों का चालान काटकर 19 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया.

बता दें कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन की ओर से 8 जनवरी को तमाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया था, जिसमें प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तमाम शासकीय-अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से सुरक्षा बेल्ट और हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करने कहा गया था.

पत्र मिलने के बाद मंगलवार को बालोद यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए कलेक्टोरेट के सामने कार्यालयीन समय पर चेकिंग अभियान शुरू किया. नियम की नाफरमानी करने वाले 30 बिना हेलमेट लगाए बाइक चालक और 9 बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया.

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri