मकान खाली कराने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा, परिवार ने की आत्मदाह करने की कोशिश

रायपुर

राजधानी रायपुर में राजभवन के पास एक परिवार ने मकान खाली कराने प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. मकान में बीते 10 साल से रहने वाले परिवार के मुखिया ने परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की है. परिवार को आत्मदाह करने से रोकने के लिए तत्काल पुलिस एक्शन में आई और समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रही है. एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं.

बता दें, राजस्व अमला कोर्ट के आदेश पर आज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती इलाके में एक घर को खाली कराने पहुंचा था. इसी दौरान घर में रहने वाले दशरथ सोना और उसके परिवार ने काफी हंगामा किया.

दशरथ सोना ने बताया की हमारा घर हमसे जबरदस्ती छीना जा रहा है. हमारे पिता जी ने घर को दस साल पहले लिया था. लेकिन आज जबरदस्ती, बिना सरकार के निर्देश के घर को पूरी बस्ती को बाल पूर्वक हटाया जा रहा है.

दशरथ सोना ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस तरह अचानक घर खाली कराने पर हम आनन-फानन में कहा जाएंगे? उसने आगे कहा कि जब घर ही नहीं रहेगा तो हमारे रहने का क्या मतलब है? इसलिए हम राजभवन के सामने ईक्षा मृत्यु के लिए पेट्रोल डालकर परिवार सहित अपनी जान देना चाहते हैं.

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri