एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगा कर रकम चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगा कर हजारों रुपए चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर या है। पिछले दिनों महाराणा प्रताप चौक, बापजी पार्क, राजकिशोर नगर में चोरी के ऐसे मामले सामने आए थे। 
मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवारी को मंगला निवासी आशीष पंकज कुमार बापजी पार्क कॅमर्शिलय काम्पलेक्स स्थित एसबीआई एटीएम में दोपहर करीब 1 बजे रकम निकालने गया था। उसने 9 हजार 500 रुपए  निकालने के लिए टाइप किया। रुपए निकलने की पर्ची बाहर आई, पर रुपए  बाहर नहीं आए। इस पर उसने गौर से देखा तो शटर बॉक्स के पैसे की निकासी द्वार पर एक सफेद व नीले रंग की पट्टी लगी नजर आई। इस पर प्रार्थी ने डॉयल 112 व एटीएम के टोल फ्री नंबर पर इसकी जानकारी दी। साथ ही सिविल लाइन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर एसीसीयू टीम व सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हुई और एमटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पट्टी लगा कर चोरी करने वाले संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। फुटेज में दिखे हुलिया के आधार पर आरोपियों को एक कार में 4 आरोपियों को पुराना बस स्टैंड इमलीपारा में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। 

यहां इतनी रकम चोरी की थी
पूछताछ में आरोपियों ने महाराणा प्रताप चौक के एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपए , बापजी पार्क एटीएम मशीन से 9500 रुपए व 5 हजार रुपए, राजकिशोर नगर के एसबीआई एटीएम से 5500 रुपए सहित कुल 30 हाजर रुपए चोरी की बात बताई। 

ऐसे करते थे चोरी
आरोपियों ने बताया कि एटीएम के शटर बॉक्स के ऊपर नीले रंग के पट्टी को चिपका देते थे। फिर छिप कर ग्राहक का इंतजार करते थे। पैसा पट्टी तक आकर फंस जाता था । ग्राहक के जाने के बाद रुपए निकाल लेते थे। 

ये आरोपी गिरफ्तार
निलेश चंद्रवंशी 31 वर्ष निवासी 27 खोली विकास नगर, वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी 38 वर्ष निवासी मुर्रा भ_ी रोड हेमू नगर, महेंद्र कुमार पटेल उर्फ रितेश 28 वर्ष  निवासी दयालपुर सारंगढ़ एवं योगेश पटेल 22 वर्ष निवासी दयालपुर सारंगढ़ शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri