धान खरीदी केंद्रों में बड़ी गड़बड़ी, 1704 क्विंटल अतिरिक्त धान बरामद, प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर

 जिले के धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. निरीक्षण में केंद्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से अधिक धान भंडारण पाया गया. अवैध 1704 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है. 5 धान खरीदी केंद्रों से जब्त धान की कुल किमत 52.84 लाख रुपए आंकी गई है. प्रशासन ने धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों की संयुक्त टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है.  जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि गत दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, पांच केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गई. बोदरी उपार्जन केन्द्र में 240 क्विंटल, गनियारी में 681 कट्टी, सोन (पचपेड़ी) में 500 कट्टी, कौडिया (सीपत) में 230 क्विंटल और बोडसरा (बोदरी) में 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया.

गड़बड़ी पाए जाने वाले सभी खरीदी केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ प्रशासन ने प्रकरण तैयार किया है. जांच के लिए खरीदी केंद्रों पर  पर तहसीलदार और खाद्य विभाग ने भौतिक सत्यापन किया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई और बोरो का रैंडम वजन किया गया. उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है.

hacklink best esim for the stansjojobethacklink panelmarsbahisbetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstopgüvenilir casino siteleri