09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुम्भ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल – प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी

गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 26 दिसंबर 2024 को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रातः 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 04.30 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 16.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 16 स्लीपर डिब्बे, 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बे एवं 02 एसएलआरडी डिब्बे शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

hacklink jojobethacklink panelslot siteleribetting not on gamstophttps://gamstop.org/gamstop.orgbest casino not on gamstop