कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व आज विजयपुर प्रवास पर

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की नामांकन रैली में शामिल होंगे नेतागण

भोपाल। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में आसन्न विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याषी मुकेश मल्होत्रा द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को नामांकन दाखिल किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, राज्यसभा सांसदद्वय विवेक तन्खा और अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक सचिन यादव और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बनायी गई समिति के सदस्यगण 25 अक्टूबर को सुबह 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विजयपुर पहुंचेंगे। श्री दिग्विजयसिंह दिल्ली से विजयपुर पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण शुक्रवार, 25 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल रैली में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय नेतागण भी बड़ी संख्या में नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे। उक्त नेतागण अपरान्ह 4 बजे विजयपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे भोपाल पहुंचेंगे।  

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobetjojobet girişjojobetjojo