मध्य प्रदेश के 15 जिलों में खाद का भारी संकट

भोपाल । मध्य प्रदेश में रवी फसल की बुवाई का काम जोरों से जारी है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों में खाद का संकट बना हुआ है। हजारों किसान लाइनों में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा नाजुक स्थिति मुरैना की है। 
 मुरैना, होशंगाबाद, बैतूल,छिंदवाड़ा, छतरपुर सहित 15 से अधिक जिलों में खाद का संकट गहरा गया है। जगह-जगह किसान धरना और प्रदर्शन दे रहे हैं। सरकार का कहना है,खाद की कमी नहीं है। लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही, यह भी एक सत्य है। वितरण व्यवस्था या तो सही तरीके से नहीं की जा रही है। जिसके कारण अराजकता की स्थिति मध्य प्रदेश में निर्मित हुई है। शासन की ओर से कलेक्टर और कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं। यदि खाद का संकट होगा, ऐसी स्थिति में कलेक्टर और कमिश्नर को जिम्मेदार माना जाएगा। इसके बाद भी कोई समाधान, 15 जिलों में नहीं निकल पा रहा है। 

hacklink porno siteleriPorno siteleri HDjojobethacklink paneltarafbet