हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव

हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।”

hacklink onwinsahabetjojobethacklink paneltarafbet