दादाजी धाम मंदिर में बडी धूमधाम से मनाई गई हरितालिका तीज

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को हरितालिका तीज बडे धूमधाम से मनाया गई। इस अवसर पर रात्रि मे महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव माता पार्वती की पूजा -अर्चना कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। तथा अविवाहित युवतियों ने भी व्रत रख कर इच्छित वर प्राप्ति की कामना की। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी  श्रीमती अनीता, श्रीमती अर्चना नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य अवंतिका, शिखा, शुभ्रा, साधना स्वामी, मंजू ने बताया कि इस कार्यक्रम में वर्धमान सिटी, पटेल नगर सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आस पास के क्षेत्र से भी अत्याधिक संख्या में महिलाऐ शामिल हुई। रात्रि मे 8 बजे पहली पूजन पंडित जी द्वारा मंदिर में उपस्थित सभी महिलाओं से कराई गई। दूसरी 12 बजे, तीसरी प्रातः 3 बजे, चौथी पूजन प्रातः 6 बजे हुई। मन्दिर के पट दिन भर खुले रहे। एवं गणेशोत्सव पर मंदिर में स्थापित भगवान गणेश जी को विशेष श्रंगार किया गया।

hacklink matbetporno siteleriPorno siteleri HDbetciojojobetjojobet