आज प्रधानमंत्री कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुब्बल्लि और नागपुर-सिकंदराबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिनांक 16 सितंबर को अन्य कार्यक्रमों के साथ कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुब्बल्लि और नागपुर-सिकंदराबाद के बीच उद्घाटन विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य रेल पर उद्घाटन विशेष वंदे भारत ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02001 कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2024 को 16.15 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और उसी दिन 22.40 बजे पुणे पहुंचेगी। उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02003 पुणे-हुब्बल्लि वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2024 को पुणे से 16.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23.40 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।
– ट्रेन संख्या 02001 और 02003 की संरचना: 8 कोच
उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02005 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2024 को नागपुर से 16.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23.25 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
संरचना ट्रेन संख्या 02005: 20 कोच
* उपर्युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का विवरण निम्नानुसार है:
1) कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)
ट्रेन संख्या 20673 कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 19.09.2024 से प्रत्येक (गुरुवार, शनिवार और सोमवार) को कोल्हापुर से 08.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20674 पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 18.09.2024 से प्रत्येक (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) को पुणे से 14.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19.40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। ठहराव: मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड और सतारा। संरचना: 8 वंदे भारत कोच।
2) पुणे-हुब्बल्लि -पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक)
ट्रेन संख्या 20670 पुणे-हुब्बल्लि वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 19.09.2024 से प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को पुणे से 14.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.45 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20669 हुब्बल्लि -पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) दिनांक 18.09.2024 से प्रत्येक (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) को हुबली से 05.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे पुणे पहुंचेगी। ठहराव:, सतारा, सांगली, मिरज, बेलगावी और धारवाड़। संरचना: 8 वंदे भारत कोच।
3) नागपुर-सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन)
ट्रेन संख्या 20101 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2024 से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नागपुर से सुबह 05.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 12.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20102 सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2024 से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) सिकंदराबाद से दोपहर 13.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 20.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। ठहराव: सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट। संरचना: 20 वंदे भारत कोच।
आरक्षण: ट्रेन संख्या 20669/20670, ट्रेन संख्या  20673/20674 और ट्रेन संख्या 20101 के लिए बुकिंग दिनांक 16.09.2024 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईआरसीटीसी.को.इन वेबसाइट पर शुरू होंगी। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत ठहराव एवं समय की जानकारी के लिए कृपया डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इन्क्वारी.इंडियनरेल.जीओवी.इन पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisankara escortjojobet