गणेश पंडाल पर तेज आवाज में बजाया जा रहा था साउंड सिस्टम, परेशान होकर आखिरी में अधेड़ ने की आत्महत्या

भिलाई
हथखोज के शीतला पारा में साउंड सिस्टम की तेज आवाज से त्रस्त होकर 55 वर्षीय धन्नू लाल साहू ने आत्महत्या कर ली। धन्नू लाल ने समिति के लोगों से कम आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की मिन्नतें भी की थी, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। उल्टे समिति के अध्यक्ष गोल्डी वर्मा ने विवाद शुरू कर दिया। समिति अध्यक्ष ने धन्नू लाल के मुंह पर साउंड सिस्टम बजाने के लिए एसडीएम से मिली अनुमति की कॉपी फेंक दी। इस बात से दुखी होकर अधेड़ ने फांसी लगा ली और एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने गोल्डी वर्मा को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

साउंड सिस्टम के तेज आवाज से बुजुर्ग परेशान
जानकारी के अनुसार धन्नू लाल साहू के घर के ठीक सामने गणेश पंडाल बनाया गया है। वहां पर रोजाना तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जाता है। तीन दिन पहले भी धन्नू लाल साहू व मोहल्ले के कुछ बुजुर्गों ने गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों से मिलकर कम आवाज में साउंड सिस्टम बजाने के लिए कहा था। इस पर समिति के अध्यक्ष गोल्डी वर्मा ने आवाज कम करने से मना कर दिया था।

शनिवार रात में विवाद
शनिवार की रात को भी जब तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था, जिसपर धन्नू लाल साहू ने आपत्ति की। इस पर विवाद शुरू हो गया। डायल 112 को फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम को बंद करवा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे। जहां पर धन्नू लाल साहू ने अपनी परेशानी बताते हुए शिकायत की, लेकिन बाद में मोहल्ले वालों की मध्यस्थता के चलते वहां समझौता करवा दिया गया।

मुंह पर फेकी अनुमति की कॉपी
देर रात वहां से वापस लौटने के बाद गोल्डी वर्मा ने धन्नू लाल साहू के मुंह पर एसडीएम से मिली अनुमति की कॉपी फेंकते हुए कहा कि उसे साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति मिली हुई है और वो तेज आवाज में ही साउंड सिस्टम बजाएगा। रात तीन बजे तक बहस चली। इसके बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए और धून्न लाल ने अपने घर पर जाकर फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट में लिखा, गोल्डी वर्मा से प्रताड़ित हूं
धन्नू लाल साहू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं गोल्डी वर्मा से काफी प्रताड़ित और परेशान हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार वो ही और उसे सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपने भतीजों को प्यार लिखा है। मृतक के बेटे नेतराम साहू ने चेतावनी दी है कि यदि गोल्डी वर्मा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो मोहल्ले वालों के साथ मिलकर वो थाना घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino