हिंदू धर्म का पालन करते हैं सुनीता विलियम्स के पति माइकल, पढ़ें दोनों की लव स्टोरी…

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई महीनों से स्पेस में फंसी हुई हैं।

वह पहले वहां की नौसेना में ट्रेनिंग पायलट थीं। रिटायरमेंट के समय वह कैप्टन के पद पर थीं। इसके बाद उन्होंने नासा का रुख किया।

उन्होंने 6 दिसंबर 2006 को अपने पहले अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत की, जो कि 22 जून 2007 को समाप्त हुआ। उनके नाम चार स्पेस वॉक करने का भी रिकॉर्ड है।

सुनीता विलियम्स की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में तो हर किसी तो पता है, लेकिन आज हम आपको उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बताते हैं।

सुनीता ने फेडरल मार्शल और पूर्व हेलीकॉप्टर कैप्टन माइकल जे विलियम्स से शादी की है। दोनों की शादी को दो दशक से अधिक समय हो गया है। माइकल के बारे में लोगों को कम ही पता है।

कैसी रही लव स्टोरी?

नासा में शामिल होने से पहले सुनीता सेना के लिए काम करती थीं और हेलीकॉप्टर उड़ाती थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। शुरू में दोनों दोस्त थे, लेकिन जल्द ही उनके बीच प्यार पनपने लगा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

कौन हैं माइकल जे. विलियम्स?

माइकल जे विलियम्स एक फेडरल मार्शल हैं। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रवर्तन और सुरक्षा विभाग है। अपने शुरुआती दिनों में माइकल एक हेलीकॉप्टर पायलट थे।

माइकल को कभी सुनीता के हिंदू धर्म से कोई समस्या नहीं हुई। यही वजह है कि सुनीता विलियम्स लगातार भगवद गीता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती रहीं।

सितंबर 2007 में विलियम्स ने साबरमती आश्रम और अपने पैतृक गांव झूलासन का दौरा किया था। इतना ही नहीं माइकल भी भगवत गीता और हिंदू के प्रतीक चिन्ह ओम को अपना चुके हैं।

अंतरिक्ष में फंसने पर विलियम्स की प्रतिक्रिया

सुनीता विलियम्स 5 जुलाई, 2024 को बुच विल्मोर के साथ आठ दिन के मिशन के लिए अंतरिक्ष में गईं।

लेकिन तकनीकी खराबी के कारण, दोनों अभी तक अंतरिक्ष में ही फंसी हुई हैं। उन्हें अंतरिक्ष में गए हुए दो महीने से ज्यादा समय हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ महीने और अंतरिक्ष में रहेंगी और फरवरी 2025 में उनके वापस लौटने की संभावना है।

अंतरिक्ष के प्रति सुनीता विलियम्स के लगाव के बारे में बात करते हुए माइकल ने कहा: “वह उसकी खुशी की जगह है।”

The post हिंदू धर्म का पालन करते हैं सुनीता विलियम्स के पति माइकल, पढ़ें दोनों की लव स्टोरी… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop