कुरुक्षेत्र रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में पहली रैली की। उन्होंने कहा कि गांधी जी हमेशा से सत्य की वकालत करते थे, आजादी के कुछ वर्षों तक कांग्रेस पर गांधी जी के आदर्शों का असर रहा, लेकिन आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को झूठ बोलने पर अब शर्म नहीं आती। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस देश पर नक्सलवाद थोप रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर, जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा। पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोडऩी पड़ रही है।
किसानों के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज दिया कि वे कर्नाटक और तेलंगाना में इन स्कीमों को लागू करें। मोदी ने कहा कि तेलंगाना में कुछ ही महीनों में 1200 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को डूब मरना चाहिए। उनके मुंह में किसानों की मौत का पाप है। हरियाणा में भाजपा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है।
 कांग्रेस एक परिवार को आगे बढ़ाकर राजनीति कर रही
नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा हरियाणा से बेहतर कौन जानता है। हरियाणा में जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है तो दलतियों का जीना मुश्किल हो जाता है। 2005 में गोहाना में कितना बड़ा कांड हुआ, मिर्चपुर कांड हुआ। 2012 में जो हुआ, उसे याद करके रूह कांप जाती है। तब मैंने यह कहा था कि दिल्ली के शाही परिवार और पूर्व सीएम हुड्डा के मुंह पर ताले गए थे। मैं एक और बात बताऊंगा, कांग्रेस में एक अंदरूनी महाभारत चल रही है। जिस तरह यहां एक परिवार को आगे बढ़ाकर कांग्रेस राजनीति कर रही है, वह पूरा दलित समाज देख रहा है। भाजपा की सरकार पूरी ईमानदारी से लोगों के विकास में जुटी हुई है। जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा ने इस खेल को खत्म कर दिया है। इसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। भाजपा की सरकार ने पूरी ईमानदारी से डेढ़ लाख नौकरियां दीं। हमारे मुख्यमंत्री 25 हजार और नौकरियां देने जा रहे हैं, लेकिन हरियाणा कांग्रेस के भर्ती रोकों गैंग ने अड़ंगा लगा दिया। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार आने का मतलब है कि सबका साथ सबका विकास।
कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन को लटकाया
नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर जवानों के साथ भी कांग्रेस ने धोखा किया है। बीजेपी ने वन पेंशन वन स्कीम लागू की। इससे हरियाणा के डेढ़ लाख हरियाणा के फौजियों को करोड़ों रुपए का फायदा मिला। कांग्रेस ने इसे दशकों से लटकाए रखा था। हमने तीसरी टर्म में भी इसे रिवाइज कर दिया। अक्टूबर से फौजियों को इसका लाभ मिलने लग जाएगा। यहां आने से पहले मैं जम्मू कश्मीर में था। वहां कांग्रेस पार्टी 370 को फिर से बहाल करने का संकल्प ले रही है। आपको क्या ये मंजूर है। ऐसा पाप करने वाली कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए। कुछ साल पहले तक वहां हरियाणा के वीर सैनिकों पर जो पत्थर चलते थे, आतंकवादी गोलियां चलाते रहते थे। मेरे हरियाणा के वीर सपूत हर सप्ताह तिरंगे में लिपटकर वापस आते थे। कांग्रेस धारा 370 को वापस लाने का समर्थन करके उस दौर को वापस लाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişgoldenbahisChicken road polska