भाजपा सदस्यता अभियान: 400 साल पुराने काली माता मंदिर में साधु-संतों ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन जिले में 400 साल पुराने प्राचीन काली माता मंदिर में सेवारत साधु संतों को BJP की सदस्यता दिलवाई गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर में एक साथ कई साधु-संतों ने BJP की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद यहां कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए राजीव बिंदल ने बताया कि जिले के 400 साल पुराने काली स्थान मंदिर में मौजूद साधु-संतों का आज भाजपा को आशीर्वाद मिला है। यहां उपस्थित साधु-संतों को BJP की सदस्यता ग्रहण करवाई गई है।

धर्म का पालन जरूरी है
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में आप्त पुरुष की संज्ञा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। वह व्यक्ति जो निष्पक्ष है, निर्लिप्त है और जो न्याय करता है, वह सर्वश्रेष्ठ होता है। धर्मदंड्योष्य में जो भी राज्य है, उस राज्य के ऊपर सदैव धर्म का दंड होना चाहिए। यानी धर्म और धर्म का पालन करने वाले साधु संत राजा को सदैव जागृत रखें और उसको सही दिशा देते रहें। आज हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि आज हमारे नाहन क्षेत्र के प्राचीन मंदिर में हमारे साधु-संतों ने BJP को अपना आशीर्वाद दिया। हम सभी संतों का आभार व्यक्त करते हैं। आप देश और प्रदेश की राजनीति को हमेशा सही दिशा देते रहेंगे। पूरा देश आपके मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा।

अभियान में 2 करोड़ लोग शामिल
बता दें कि BJP देशभर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है। PM MODI ने इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को नई दिल्ली से किया था। यह 40 दिन का अभियान है। इस अभियान को शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस सदस्यता अभियान में अभी तक दो करोड़ से ज्यादा लोग BJP के सदस्य बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal