मूसलाधार बारिश का खतरा, बिहार के 6 जिलों के लिए जारी किया गया चेतावनी

राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता में तेजी के आसार है। इसके प्रभाव से प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग हिस्सों में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश  की संभावना है।

बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार

छह जिलों के बांका, नवादा, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार है। 15 सितंबर को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में गरज-तड़क के साथ गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

16 सितंबर को 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

16 सितंबर को भभुआ, रोहतास , औरंगाबाद, गया में भारी वर्षा की चेतावनी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के बरौनी में सर्वाधिक वर्षा 66.2 मिमी दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में शाम के दौरान बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।

शुक्रवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

सिवान में 45.6 मिमी, बोधगया में 38.0 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 31.6 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 31.4 मिमी, गया के वजीरगंज में 22.0 मिमी, बेगूसराय में 19.8 मिमी, वैशाली के पातेपुर में 14.2 मिमी, औरंगाबाद के पलमेरगंज में 12.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 12.0 मिमी, मुजफ्फरपुर के सरैया में 11.2 मिमी, गाेपालगंज के भोरे में 11.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinosjojobetjojobet giriş