डालटनगंज में वंदे भारत की नई व्यवस्था: सप्ताह में रुकेगी दो दिन, देखें टाइमिंग और रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां की जा रही है। इधर, रेलवे बोर्ड ने टाटा से पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है।

इसके तहत सप्ताह में दो दिन रविवार व सोमवार को वंदे भारत ट्रेन मुरी-बरकाकाना-डालटनगंज-गढ़वा रोड-सोननगर-गया के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे। इसमें कुल 530 लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी।

यह टाटा से चलने के बाद चंडिल, मुरी, बरकाकना, डालटनगंज, गढ़वारोड, सोननगर एवं गया में रुकते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से पलामू व गढ़वा जिला के यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित आवागमन का लाभ मिलेगा। 

सुबह 10.42 में डालटनगंज पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन

22 सितंबर दिन रविवार को ट्रेन संख्या 21893 सुबह 05.30 बजे टाटा से रवाना होगी और 10.42 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दाे मिनट के ठहराव के बाद 10.44 बजे ट्रेन खुलेगी और 11.50 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी। जहां पांच मिनट ठहराव के बाद 11.55 बजे खुलेगी और गया, सोननगर में ठहराव के बाद 15.55 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

जबकि 23 सितंबर दिन सोमवार को ट्रेन संख्या 21894 पटना जंक्शन से 13.20 बजे खुलेगी। जो गया, सोननगर में ठहराव के बाद 17.35 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी। जहां पांच मिनट ठहराव के बाद 17.40 बजे खुलेगी और 18.03 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां दाे मिनट के ठहराव के बाद 18.05 बजे ट्रेन खुलेगी और बरकाकाना , मुरी व चांडिल में ठहराव के बाद 23.55 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंचेगी।

बाक्स : स्थान एवं ट्रेन के आने का समय (सुबह में)

टाटा से चलने का समय: सुबह 5.30 बजे

चंडिल: 06.10 बजे

मुरी: 07.13 बजे

बरकाकाना: 08.30 बजे

डालटनगंज: 10.42 बजे

गढ़वा रोड: 11.50 बजे

सोननगर: 13.10 बजे

गया : 14.30 बजे

पटना जंक्शन: 15.55 बजे

वापसी में पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन का समय (दोपहर में)

पटना जंक्शन : 13.20 बजे

गया : 14.40 बजे

सोननगर : 15.55 बजे

गढ़वा रोड : 17.35 बजे

डालटनगंज : 18.03 बजे

बरकाकाना : 20.50 बजे

मुरी : 21.50 बजे

चंडिल : 22.53 बजे

टाटा : 23.55 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş