दीपिका पादुकोण को मिलेगी छुट्टी: रणवीर सिंह की दोनों ‘लक्ष्मी’ का घर में स्वागत

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति का आशीर्वाद लेने के बाद 7 तारीख को एक्ट्रेस अस्पताल में एडमिट हुईं और आठ सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। अब बस दीपिका पादुकोण के अस्पताल से डिस्चार्ज होने और उनकी लाडली की पहली झलक देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह भी अपनी दोनों लक्ष्मी का घर में पहली बार स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब अस्पताल से डिस्चार्ज होंगी दीपिका पादुकोण?
जी न्यूज की एक खबर के मुताबिक, छपाक एक्ट्रेस और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं, ऐसे में उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जिसके बाद वह सीधा अपने घर के लिए रवाना होंगी। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'सिंघम अगेन' एक्टर ने दीपिका पादुकोण और अपनी लाडली बेटी के स्वागत करने के लिए खास तैयारियां भी की हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने पुराने इंटरव्यू में ये इच्छा जताई थी कि वह सबसे पहले एक लड़की चाहते हैं, जो बिल्कुल उनकी पत्नी की तरह ही हो। रणवीर की ये इच्छा पूरी हुई, जिसके बाद एक्टर की खुशी रोके नहीं रुक रही हैं। वह दीपिका पादुकोण को कई बार अपने घर की 'लक्ष्मी' भी बता चुके हैं।

बेबी से मिलने के लिए करना होगा फैंस को लंबा इंतजार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर सहित कई सितारों के नक्शे कदम पर चलते हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपनी बेटी को थोड़े समय तक लाइमलाइट से दूर रखेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल ने पैपराजी से उनकी बेटी की फोटो न लेने की गुजारिश की है।

दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही परी के आने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। एक्ट्रेस के पहले को-स्टार शाह रुख खान तो बीती रात उनसे मिलने और बेटी की एक झलक देखने के लिए गिरगांव चौपाटी के HN हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzajojobetpelican casinopulibetbetbombetparkjojobetholiganbetjojobet