1 साल में 85 हजार करोड़ का बजट फिर क्यों है दिल्ली की ये हालत

नई दिल्ली । भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में पहुंचे थे। यहां पश्चिमी जिला बीजेपी के द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने उन्हें मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत भी थी। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली की ताजा हालत के लिए केजरीवाल सरकार को दोषी ठहराया। इस दौरान, पूर्व मेयर नरेंद्र चावला, श्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी, राजौरी विधानभा संयोजक रजनीश दीवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, जिला महामंत्री कुणाल सा, जिला कार्यालय मंत्री गगन साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार का बजट 1 साल में 85 हजार करोड़ है, जो उन्होंने खुद तय किया है। उस हिसाब से एक विधानसभा को कम से कम 1 हजार करोड़ विकास के लिए खर्च होना चाहिए। लेकिन विकास की जगह सड़क पर दिल्ली में क्या दिख रहा है, यह सबको पता है। दिल्ली सरकार की कोई पॉलिसी नहीं है, ना तो इंडस्ट्री को लेकर, ना व्यापारियों को लेकर, ना एजुकेशन को लेकर, ना हेल्थ को लेकर और ना डेवलपमेंट को लेकर। ये 10 साल से यमुना की सफाई कर रहे हैं, 3000 करोड़ केंद्र सरकार से मिलने के बावजूद 3 रुपए खर्च नहीं किया। भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई सरकार है। इस बार विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा जब तक बीजेपी की सरकार दिल्ली में नहीं होगी, तब तक विकास नहीं होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए और अपने टारगेट को पार करने के लिए कई सुझाव दिए। बताया कि किस तरीके से बूथ लेवल से लेकर घर-घर जाकर बीजेपी के सदस्य बना सकते हैं। पूर्व मेयर नरेंद्र चावला ने कहा कि अभी तक सदस्यता अभियान में पश्चिमी जिला में जनकपुरी विधानसभा टॉप पर है। यह अभियान लगातार जोर-जोर से जारी है, इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग है। इस बार रिकॉर्ड बनेगा पिछली बार का रिकॉर्ड टूटेगा। पूर्व मेयर श्याम शर्मा ने कहा कि हरी नगर में कॉलोनी से लेकर झुग्गी तक हर तरफ पहुंचकर सदस्यता अभियान जोर-जोर से चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बख्शी ने बताया कि अब तक 23500 का आंकड़ा पार कर चुके हैं पश्चिमी जिला में। हम लोग टारगेट को लेकर चल रहे हैं आने वाले दिनों में इसका और व्यापक असर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope