दिल्ली-NCR में सितंबर में ठंड का अहसास, आज भी तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट

DELHI-NCR में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। सुहावने मौसम का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटन स्थलों पर लोग मस्ती करते नजर आए। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली-NCR में गुरुवार की सुबह बारिश
गुरुवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो बारिश ने उनका स्वागत किया। स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता लेकर घर से निकलते दिखे। अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम को भी इलाकों में तेज हवाएं चलीं जिससे हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

दिल्ली-NCR में ठंडक का अहसास
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 12 सितंबर 2021 को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को नमी का स्तर 100 से 87 फीसदी रहा। इस माह अब तक 96.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2023 में 82.7 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस सीजन में एक जून से अब तक कुल 933.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinopulibetbetbombetparkholiganbetjojobetjojobet