स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में खेल विभाग भी करेंगा सहभागिता

भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा 2024' में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों को समाहित कर एक कैलेंडर तैयार किया जाए। मंत्री सारंग ने यह निर्देश टीटी नगर स्टेडियम में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज घाटे और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी. एस. यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री सारंग ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को और अधिक गति देने इस वर्ष 'स्वच्छता ही सेवा 2024' पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' थीम के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने में कार्य कर रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता के माध्यम से कम से कम तीन कार्यक्रम इसमें शामिल किए जाएं। अभियान अवधि के प्रत्येक दिन यूथ को-ऑर्डिनेटर के साथ मिलकर गतिविधियां संचालित की जाए। जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

मंत्री सारंग ने कहा कि विभिन्न अभियानों एवं गतिविधियों के माध्यम से बड़े स्तर पर जन-जागरूकता एवं नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि खेल परिसर में स्वच्छता से लेकर पौधारोपण तक विभिन्न गतिविधियां की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink pusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinoCasino Sitelerideneme bonusu veren sitelerggbet casinosweet bonanzagüvenilir bahis siteleriggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetmarsbahisholiganbetjojobetjojobetbetjuvepokerklas