Indian Economy:2024 में सबसे तेज दौड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, पीछे छूटेंगे अमेरिका-चीन

भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Indian Economy 2024) है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि भारत 2030 तक जर्मनी और जापान को छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा। उस वक्त हमसे आगे सिर्फ चीन और अमेरिका होंगे। इसकी गवाह है, हमारी तेजी से बढ़ती इकोनॉमी। दुनिया की अधिकतर बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार सुस्त पड़ रही है, लेकिन भारत अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक अपडेट- जुलाई 2024 के अनुसार, भारत साल 2024 में नॉमिनल जीडीपी के आधार पर सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पहले नंबर पर है। इस मामले में उसने अमेरिका और चीन जैसे मुल्कों को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि दुनिया की पांच सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी की लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं।

भारत की रफ्तार का जवाब नहीं

पिछले कुछ तिमाहियों ने भारत ने शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। उसने दुनिया की कई प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसियों की उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। IMF का अनुमान कहता है कि 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था 7 फीसदी और 2025 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। भारत जीडीपी के हिसाब से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह आने वाले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी भी बन सकता है।

अमेरिका से आगे निकलेगा चीन?

चीन रियल एस्टेट संकट और बुजुर्गों की बढ़ती आबादी जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। फिर भी साल 2024 में उसकी जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहेगी। वहीं, 2025 में यह आंकड़ा 4.5 फीसदी रहेगा। यह 2024 में भारत के बाद दूसरी तेज वृद्धि दर्ज करने वाली इकोनॉमी होगा। चीन फिलहाल अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। उसकी रफ्तार से अमेरिका की भी टेंशन बढ़ेगी।

इंडोनेशिया दर्ज करेगा 5% की ग्रोथ

इंडोनेशिया भी जीडीपी ग्रोथ के मामले में ज्यादा पीछे नहीं रहने वाला। IMF का डेटा बताता है कि साल 2024 में इंडोनेशिया की जीडीपी ग्रोथ 5 फीसदी रहेगी। अगले साल इसमें और भी तेजी आने की उम्मीद है और यह 5.1 फीसदी तक पहुंच सकती है। इंडोनेशिया फिलहाल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में 16वें नंबर पर है। हालांकि, उसकी रफ्तार से जाहिर होता है कि भारत की तरह भी इस लिस्ट में बड़ी छलांग लगा सकता है।

तेजी से बढ़ेगी तुर्किये की इकोनॉमी

तुर्किये की अर्थव्यवस्था भी काफी तेजी से बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक, 2024 में तुर्किये की जीडीपी 3.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी। हालांकि, 2025 में उसकी रफ्तार पर थोड़ा अंकुश लगेगा और विकास दर घटकर 2.7 फीसदी पर आ सकती है। अभी तुर्किये दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाली लिस्ट में 18वें नंबर पर है।

पश्चिम के प्रतिबंधों से जूझता रूस

इस साल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में रूस पांचवें नंबर पर है। IMF के अनुसार, 2024 में रूस की जीडीपी ग्रोथ 3.2 फीसदी रहने का अनुमान है। यह ग्रोथ उस स्थिति में रहेगी, जब अमेरिका की अगुआई में पश्चिमी देशों ने रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। हालांकि, IMF का अनुमान है कि 2025 में रूस की ग्रोथ GDP ग्रोथ में बड़ी गिरावट आएगी और यह 1.5 फीसदी रह जाएगी। नॉमिनल GDP के लिहाज से रूस फिलहाल दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink 1xbetgalabet1099Sweet Bonanzaseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinoscrypto casinoschicken road polskasweepstakes casinosbetebetggbet casinoggbetggbet casino plUFABETz library1xbet türkiyeggbetChicken Roadpusulabet güncel giriş1xbet girisVox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinoCasino SiteleriDeneme Bonusu Veren Sitelerggbet casinokumar sitelerimarsbahisggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetmarsbahisholiganbetjojobetjojobet