राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ‘लेडी खली’ कविता दलाल

पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लेने वाली कविता दलाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। WWE के रिंग में अपने दांव पेच दिखाने वाली 'लेडी खली' के नाम से मशहूर कविता अब राजनीति में अपना दमखम दिखाएंगी। वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने जहां विनेश को मैदान में उतारा है तो कविता पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दाव खेला है। इस तरह जुलाना सीट पर मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है।

बायोपिक का हो चुका है एलान, प्रीति अग्रवाल होंगी निर्माता
कविता दलाल की कहानी इतनी दिलचस्प और संघर्षों से भरी है कि उनकी बायोपिक बनाने की भी तैयारी हो चुकी है। उनकी पहचान दुनिया में एक ऐसी शख्सियत के तौर पर होती है, जिन्होंने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में WWE में हिस्सा लिया और साबित किया कि भारतीय महिलाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं।  कविता देवी की जिंदगी पर फिल्म बनाने से संबंधित अधिकार निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीदे। 

कविता दलाल ने 'द ग्रेट खली' से लिया प्रशिक्षण
WWE की पूर्व रेसलर कविता जींद जिले की रहने वाली हैं। उनकी शादी बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव में हुई है। दुनियाभर में एक भारतीय रेसलर के तौर पर मशहूर द ग्रेट खली का भी खास रिश्ता रहा है। खली ने ही कविता देवी को WWE के लिए अपने मातहत प्रशिक्षण दिया था। कविता देवी WWE की खिलाड़ी बनने से पहले स्वतंत्र रूप से कविता और हार्ड केडी के नाम से रेसलिंग किया करती थीं।

भाई संजय दलाल की भूमिका
कविता देवी पर फिल्म बनाने के लिए प्रीति अग्रवाल ने निर्माता के तौर पर अब फिल्म निर्माता जीशान अहमद को भी बतौर निर्माता इस परियोजना में शामिल कर लिया है और अब दोनों निर्माता के रूप में साझेदारी में इस फिल्म का निर्माण करेंगे। कविता की बायोपिक में इस बात को खासतौर से दिखाया जाएगा कि कैसे कविता देवी के बड़े भाई संजय दलाल ने बचपन से ही कविता का साथ दिया और उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया, जिसके लिए आज कविता देवी दुनिया भर में जानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope