छत्तीसगढ़-जगदलपुर में भाजपा का सदस्यता अभियान, बूथ बैठकों में शामिल हो रहे बड़े चेहरे

जगदलपुर/बस्तर.

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने संगठन के बड़े चेहरे बूथ स्तर की बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुये आमजन से भी भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह कर रहे हैं। बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 118 में सदस्यता अभियान की बैठक ली।

भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिये कहा, भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह बैठक में कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके लिये प्रत्येक कार्यकर्ता को कर्मठता से पूरी शक्ति लगानी है और भाजपा के सदस्य बनाने है। बूथ स्तर पर 200 सदस्य बनाने की अनिवार्यता है, सभी कार्यकर्ता निर्धारित किये गये लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये कार्य करें, भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने बैठक में आये दंतेश्वरी वार्ड के निवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal