अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में लंबाई बनी मुद्दा, लोगों ने की ट्रम्प की खिंचाई

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ट्रम्प और हैरिस की डिबेट पर पूरी दुनिया की नजर है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बोल दिया जिसे लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग टिप्पणियां कर रहे हैं। वैसे ये भी एक हकीकत है कि हाल के सालों में लंबा उम्मीदवार ही जीतता रहा है। ट्रंप ने अपनी लंबाई के गुरुर के साथ सोशल मीडिया पर लिखा कि बहस में कमला हैरिस को ऊंचा दिखने के लिए किसी तरह के बॉक्स या किसी और चीज की मदद नहीं मिलनी चाहिए।
छह फीट तीन इंच लंबाई वाले ट्रंप ने लिखा है कि कमल हैरिस की लंबाई ज्यादा दिखाने के लिए बहस में उन्हें किसी तरह से बाहरी मदद नहीं दी जानी चाहिए, जिससे अमेरिकी लोग देख लें कि हम बिना किसी चाल या छल के कैसे हैं। ट्रंप ये चाहते हैं कि हैरिस को किसी बॉक्स या छोटी मेज पर न खड़ा किया जाए। जाहिर है वे इसके जरिए खुद को लंबा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरिस आम अमेरिकी महिलाओं जैसी पांच फिट चार इंच लंबी हैं। इस तरह से ट्रंप उनसे करीब एक फुट लंबे हैं।
ट्रंप की इस पोस्ट की खूब आलोचना हो रही है। लोगों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रंप ने लिखा है कि पिछले चुनाव में उनके विरोधी माइकल ब्लूमबर्ग ने ऐसा किया था। ब्लूमबर्ग की लंबाई पांच 5 फिट 5 इंच थी। हालांकि उन्होंने अमरिकी मीडिया में साफ कर दिया है कि उन्हें इस तरह की कोई मदद नहीं मिली थी। उन्होंने ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग ने आरोप लगाया कि ट्रम्प के बाल, मोटापा और उनकी चमड़ी का रंग तक झूठा है।
सोशल मीडिया पर ट्रंप के इस पोस्ट से बवाल मच गया है। अब लोग उन्हें ये भी लिख रहे हैं कि वे भी अपना मेकअप हटवा लें, जिससे लोग उन्हें पूरी तरह ओरिजनल देख सकें। हिलेरी क्लिंटन के साथ अपनी डिबेट में ट्रंप उनके पीछे खड़े हो गए खुद को उनसे लंबा दिखाया था। हिलेरी 5 फीट 5 इंच की हैं। यानी कमला से एक इंच ज्यादा लंबी हैं। हैरिस ने तो इस मसले की अनदेखी कर दी लेकिन हैरिस के पति की पूर्व पत्नी डौग एमहाफ ने कमला की ओर से मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ट्विट किया कि ट्रंप एक खराब आदमी हैं और अपने आकार का इस्तेमाल महिलाओं को डराने के लिए करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinos