लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन हड़प ली, चीन को संभाल नहीं पाए मोदी; US में राहुल का बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं।

अमेरिका में दिए उनके बयान भारत में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके बयानों को लेकर हमलावर है।

राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान लद्दाख में चीन के द्वारा दिल्ली के बराबर की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से ठीक से नहीं निपट पा रहे हैं।

वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में मंगलवार को बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा “चीनी सैनिकों ने लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन पर कब्जा कर लिया है और मुझे लगता है कि यह एक आपदा है। मीडिया इसके बारे में लिखना पसंद नहीं करता। यदि किसी पड़ोसी ने उसके 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी। क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच पाएगा कि उसने इसे अच्छे से संभाला है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि नरेंद्र मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छे से संभाला है। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में क्यों बैठे रहें। यह आपदा है।”

आपको बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा की स्थिति पर विपक्ष से झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

उन्होंने दोहराया था कि चीन ने भारतीय क्षेत्र छीन लिया है।

The post लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन हड़प ली, चीन को संभाल नहीं पाए मोदी; US में राहुल का बड़ा हमला appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinopulibetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet