भारी बारिश : विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले का किया दौरा

कबीरधाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती रात से बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। आज मंगलवार की सुबह कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी दी। वे मौके पर सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। साथ ही राहत बचाव के निर्देश दिए है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि सुबह ही कॉल आया था कि भैया बारिश बहुत हो गई है। गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सुबह ही कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खोलवा, ग्राम सिंघनपुरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। मौके पर अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में बाढ़ आपदा नियत्रंण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07741-232038 है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटा क्रियाशील रहेगा। पुलिस नियत्रंण कक्ष 07741-232674,231887,100 अथवा 112, जिला चिकित्सालय  07741-233553, 108 पर भी बाढ़ संबंधित सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

एक जून से 10 सितंबर तक जिले में बारिश  
तहसील का नाम            बारिश(मिमी)
रेंगाखारकला                   1000
पिपरिया                         983.8
कवर्धा                            981.6
कुकदूर                           862.4
बोड़ला                           802.9
सहसपुर लोहारा               764
पंडरिया                         573.2
कुंडा                             432.3
औसत                          800

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinopulibetbetbombetparkjojobetjojobetholiganbet