Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत, जापान को 5-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। भारत ने इस मैच को 5-1 के अंतर से जीता है। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम और भी मजबूत नजर आ रही है। भारत के गोल अंतर में भी इजाफा हुआ है। टीम इंडिया ने इससे पहले मेजबान चीन के खिलाफ खेले गए मैच को भी 3-0 से अपने नाम किया था।

पहले क्वार्टर में ही बना लिया दबदबा
भारतीय हॉकी टीम ने अपने जापान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम इंडिया ने मैच शुरू होने से दो मिनट के अंदर ही दो गोल ठोक दिए थे। जिसके कारण भारतीय टीम पूरी तरह से जापान पर हावी हो गई। भारत के लिए पहला गोल सुखजीत सिंह और दूसरा गोल अभिषेक ने दागे। पहले क्वार्टर के खेल के बाद टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ। जिसमें संजय ने खेल के 17वें मिनट में भारत का तीसरा गोल दागा और टीम इंडिया को काफी मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। दूसरे क्वार्टर के बाद टीम इंडिया 3-0 से आगे रही। अब भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में आ गई थी और अगले दो क्वार्टर में जापान पूरी तरह से दबाव में नजर आया। भारत ने हालांकि तीसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं किया। जापान की ओर से काजूमासा मात्सुमोतो ने 41वें मिनट में गोल किया। यह जापान के लिए पहला गोल था।

आखिरी पल में भारत ने ठोके दो गोल
भारत इस मुकाबले में तीसरे क्वार्टर के खेल के बाद 3-1 से आगे था। अब चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ, जिसके खत्म होने से पहले ऐसा लग रहा था कि यह मैच 3-1 के स्कोर लाइन पर भी खत्म होगा, लेकिन आखिरी के कुछ मिनट में उत्तम सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल किया। उत्तम सिंह ने खेल के 54वें मिनट और सुखजीत सिंह 60वें मिनट में गोल कर टीम इंडिया को यह मैच 5-1 से जीतने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzasuperbetinpelican casinoholiganbetbetbombetparkjojobetjojobetkingroyal