जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष: कार को ही बहाकर ले गया सैलाब, CM साय की तत्परता से बची जान, किया गया रेस्क्यू

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बस्तर संभाग में भी इसी तरह झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच कई जगहों से वर्षाजनित हादसों की भी खबर आ रही है। इसी कड़ी में कांकेर जिले से भी एक हादसे की खबर सामने आई। भारी बारिश में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई। कार में नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग समेत 4 लोग सवार थे। उन्होंने नदी के तेज बहाव में पेड़ के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाई। यह घटना कोयलीबेडा से पखांजूर मार्ग की है।

सीएम साय की तत्परता से बची जान
इस बीच मुख्यमंत्री साय को राधेलाल नाग के वाहन सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह जाने की खबर मिली। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एवं त्वरित पहल से कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की बाढ़ में फंस जाने के बाद जान बची।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नाग और उनके साथियों का रेस्क्यू किया।  रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी भी मौके पर पहुंचे थे। नाग ने मुख्यमंत्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद हेतु रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर नाग का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinos