दुष्कर्म कर निर्दोषों को फंसाने की साजिश बेनकाब, आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल कर निर्दोष व्यक्तियों को फंसाने के मामले में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 31 अगस्त को सांकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक सरकारी स्कूल में आरोपी अशोक सांवरा और महेश बजाज ने अपने गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

बता दें कि, घटना के बाद पीड़िता को आरोपियों ने इतना डरा दिया कि वह मुख्य आरोपी के बजाय गांव के ही दो अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने थाने पहुंच गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

2 बेकसूरों को किया था गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर तत्काल 2 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई। इस दौरान दोनों बेकसूर इस बात से लगातार इंकार करते रहे कि उन्होंने रेप की इस घटना को अंजाम नही दिया है, लेकिन रेप पीड़िता ने इन दोनो का नाम लिया था। इसलिए पुलिस ने बिना देर किए इन दोनों को उठा लिया और आगे जांच शुरू कर दी।

झूठी शिकायत दर्ज करवाने को किया मजबूर 
इस दौरान पीड़िता ने बार-बार अपना बयान बदला, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर झूठी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मजबूर किया था, जिसके चलते उसने डरकर अपने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक सांवरा और महेश बजाज को जेल में बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş