गणेश पंडाल पर पथराव के मामले में अब तक 27 गिरफ्तार, घटना में 6 नाबालिग भी शामिल

सूरत | शहर के सैयदपुरा क्षेत्र में बीती रात गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से अफरातफरी मच गई| घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया| घटना को लेकर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी| पुलिस इस मामले में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है| प्राथमिक जांच में पथराव की घटना में 6 नाबालिग लड़के भी शामिल थे, जिनकी आयु 12 से 14 साल है| सवाल यह है कि आखिर किसके उकसावे पर नाबालिग लड़के पथराव करने पहुंच गए| सूरत शहर के सैयदपुरा वरियावी बाजार में श्री गणेश जी की स्थापना की गई है| ‘वरियावी चा राजा’ के तौर पर पहचाने जाते श्री गणेश जी की प्रतिमा पर देर रात ऑटो रिक्शा में आए शख्सों ने पथराव किया| पथराव की घटना के बाद सैयदपुरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही भी शुरू कर दी गई| रात के दौरान ही पुलिस ने 27 पत्थरबाजों को दबोचकर सलाखों के पीछे धकेल दिया| घटना के बाद पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है| जानकारी के मुताबिक पथराव की घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई| बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए, जहां पुलिस और विधायक पर पथराव किया गया| इतना ही नहीं पथराव की घटना से गुस्साए लोगों ने वाहनों में भी आग लगा दी| हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को टियर गैस का उपयोग और लाठी चार्ज करना पड़ा| फिलहाल घटना के बाद से सूरत पुलिस पूरी तरह अलर्ट है| सैयदपुरा क्षेत्र में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं| पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और घटना से जुड़े वीडियो हों तो पुलिस को सौंपने की अपील की है| पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं| सूरत की घटना को लेकर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपियों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी दी| संघवी ने बताया कि ‘जैसे मैंने वादा किया था, उसके मुताबिक सूर्योदय से पहले पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस ने 27 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी| फिलहाल सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है|’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişnon gamstop casinos