मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप, अर्जुन का ‘मलाल’ वाला बयान देख फैंस की चिंता

अर्जुन कपूर और मलाइका एक परफेक्ट कपल की लिस्ट में आते थे। दोनों के फैंन कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खबरें मलाइका के प्रेग्नेंट होने से लेकर शादी के कार्ड बंटने की खबरों ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया था। फिर अचानक पता चला की कपल ने हमेशा के लिए अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जहां मलाइका धीर-धीरे अर्जुन कपूर से मूवऑन होने की कोशिश कर रही हैं वहीं, अर्जुन लगता है मलाइका से मूव ऑन हो चुके हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट उनके फैंस को परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब अर्जुन मलाइका के प्यार को मलाल कह रहे हैं। वहीं, मलाइका के फैंस अर्जुन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।

अर्जुन कपूर जल्द फिल्म सिंघम अगेन में विलेन बनकर आने वाले हैं। उससे पहले ही वह मलाइका के फैंस के लिए विलेन बन चुके हैं। अर्जुन ब्रेकअप के बाद से ही अपने इंस्टाग्राम पर दिल टूटने से लेकर हौंसले वाली पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने एक इशक को लेकर बातें बताई है। दरअसल मलाइका से अलग होने के काफी अरसे बाद अपनी एक कुर्तें में फोटो शेयर की। इसमें पीछे एक गाना चल रहा है वो हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का गाना ये ‘लाल इश्क..मलाल इशक’ सुनाई दे रहा है। ऐसे में फैंस इसे मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन मलाइका के प्यार को मलाल कह रहे हैं और ये वो इसके जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि अर्जुन अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे के बिना कहीं नहीं जाते थे। हर जगह कपल साथ दिखाई देता था। 5 साल दोनों का रिश्ता ऐसे ही चला और 2024 में कपल के एक करीबी ने कंफर्म किया कि दोनों अब अलग हो गए हैं। आपसी सहमति से अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है, पर फिर भी दोनों एक दूसरे को याद करते रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisankara escortjojobet