फिर गलत साबित होंगे बृजभूषण शरण सिंह, राजनीतिक साजिश के आरोप पर बोलीं विनेश फोगाट…

बीजेपी नेता और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी और रेसलर विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर बृजभूषण गलत साबित होंगे। फोगाट ने कहा कि अब तक बृजभूषण ने जो कुछ भी कहा है, सब गलत साबित हुआ है। एक बार फिर ऐसा ही होने वाला है।

बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि विनेश फोगाट ने साबित कर दिया है कि उनपर यौन शोषण के आरोप और फिर प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी ने प्लान किया था।

उन्होंने कहा कि फोगाट ने ओलंपिक के नियमों का उल्लंघन किया था। दो अलग-अलग भार वर्ग से एक ही दिन ट्राइ करना उनके अयोग्य ठहराए जाने की वजह बन गई। फाइनल बाउट से पहले ही भगवान ने फैसला सुना दिया।

सिंह ने कहा, जब जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ तभी मैंने कहा था कि यह आंदोलन नहीं है बल्कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इसके पीछे थे। ऐसे में साबित हो जाता है कि मेरे खिलाफ साजिश में दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस शामिल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन की घटना का आरोप लगाया गया है उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद ही नहीं था।

राजनीति के लिए बेटियों को बदनाम किया गया। वहीं ये महिला खिलाड़ी सम्मान के लिए नहीं बल्कि राजनीति के लिए लड़ रही थीं।

फोगाट ने एनडीटीवी से कहा, दो बीजेपी नेताओं ने जंतर मंतर पर बैठने की इजाजत ली थी। उन्हें देखना चाहिए थे। उन्हें सारे जवाब मिल जाते।

जहां तक ओलंपिक की बात है, वह क्या कहते हैं इससे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने जो पहले कहा उसके बारे में सोचिए। अगर किसी महिला ने उनपर आरोप लगाया तो वह फांसी लगा लेंगे। उन्होंने कहा कि बेईमानी करके मुझे आगे बढ़ाया गया। मैंने उन्हें हर मोड़ पर गलत साबित किया है और आगे भी ऐसा ही होगा।

बता दें कि पूर्व सांसद की टिप्पणी के बाद बीजेपी ने भी कहा है कि वह अपने बयानों से विवाद पैदा ना करें। बृजभूषण शरण सिंह पर कई खिलाड़ियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिका और बजरंग पुनिया ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। बृजभूषण शरण सिंह केसरगंज से सांसद थे।

हालांकि उस बार बीजेपी ने उनके बेटे को टिकट दिया था। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में जुलाना सीट से टिकट दिया है। वहीं बजरंग पुनिया को पार्टी में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

The post फिर गलत साबित होंगे बृजभूषण शरण सिंह, राजनीतिक साजिश के आरोप पर बोलीं विनेश फोगाट… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort