पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिया था इस्तीफा…

पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को क्रोएशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोयल एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अरुण गोयल को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

उम्मीद है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे। अरुण गोयल ने मार्च में लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से ठीक पहले इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी।

उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था। अगले साल फरवरी में राजीव कुमार के रिटायर होने के बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले थे। लेकिन अचानक अपने फैसले से उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था।

चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने चिंता जताई थी। उसने कहा था कि अगर स्वतंत्र संस्थाओं पर प्रहार बंद नहीं होगा तो लोकतंत्र को तानाशाही में बदलते वक्त नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त बनने पर भी विवाद हुआ था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई थी।

इसमें कहा गया था कि अरुण गोयल की नियुक्ति चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और संस्थागत शुचिता का उल्लंघन है।

बता दें कि अरुण गोयल को नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने मार्च 2024 में पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले उन्होंने पंजाब कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया था।

The post पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिया था इस्तीफा… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort