पीएम मोदी ने जल संचय जनभागीदारी पहल की शुरुवात की…..आने वाली पीढ़ियों के लिए

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने जल संचय जनभागीदारी पहल शुरू की। उन्होंने कहा कि आज गुजरात की धरती से जलशक्ति मंत्रालय द्वारा एक अहम अभियान का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात पर बहुत बड़ा संकट आया। सारी व्यवस्थाओं की ताकत नहीं थी कि प्रकृति के इस प्रकोप के सामने टिक सके। लेकिन गुजरात के लोगों और देशवासियों के एक स्वभाव है कि संकट की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर हर कोई, हर किसी की मदद करता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जल संचय केवल एक नीति नहीं है, ये एक प्रयास भी है और यूं कहें कि ये एक पुण्य भी है। जब आने वाले पीढियां जब हमारा आंकलन करेंगी तब पानी के प्रति हमारा रवैया, शायद उनका पहला पैरामीटर होगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये केवल संसाधनों का प्रश्न नहीं है। ये प्रश्न जीवन का है, ये प्रश्न मानवता के भविष्य का है।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण… ये हमार लिए कोई नए शब्द नहीं है। ये हालात के कारण हमारे हिस्से आया काम नहीं है। ये भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम उस संस्कृति के लोग हैं, जहां जल को ईश्वर का रूप कहा गया है। नदियों को देवी माना गया है, सरोवरों और कुंडों को देवालय का दर्जा मिला है। मोदी ने कहा कि जल-संरक्षण केवल नीतियों का नहीं, बल्कि सामाजिक निष्ठा का भी विषय है। जागरुक जनमानस, जनभागीदारी और जनआंदोलन… ये इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink Vox Casinoggbet1xbetaviator gamebeep beep casinocasino sitelericasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinopulibetbetbombetparkholiganbetjojobetjojobet