रोजगार के नाम पर महिलाओं के खाते खुलवाकर सटोरियों को बेचा, समाजसेवी शोभा ठाकुर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में गरीब महिलाओं को रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली समाज सेवी शोभा ठाकुर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया है। 

पूरे मामले की जांच कर रही पुरानी बस्ती पुलिस ने पाया की शोभा ठाकुर महिलाओं का खाता खुलवाकर उन खातों को सटोरियों को बेच देती थी, जिसके एवज में उन्हें एक खाते के पीछे 40 हजार रुपए मिलते थे। वहीं सटोरी इन खातों का उपयोग सट्टे की रकम के लेनदेन के लिए करते थे। बताया जा रहा है कि इन खातों में अब तक करीब 15 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी शोभा ठाकुर ने इन खातों को किस उपलब्ध कराया है। 

पुरानी बस्ती पुलिस ने समाजसेवी शोभा ठाकुर से उनके फर्जी संस्थान की रसीद जब्त की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 300 महिलाओं के खाते खुलवाए गए हैं। पुलिस को शोभा के पास से 300 महिलाओं से संबंधित रसीद भी मिली है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित शोभा ठाकुर ने स्वयं को समाज सेवी बताकर शहर में अलग-अलग जगह शिविर आयोजित किए। शिविर में आने वाली महिलाओं को रोजगार दिलवाने के नाम पर कर्नाटका बैंक में खाते खुलवाए। जिसके बाद इन खातों की पासबुक, एटीएम सटोरियों को दे दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope