व्लादिमीर पुतिन के 2 बेटे भी हैं, सुर्खियों से दूर महल में जी रहे सीक्रेट लाइफ; रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया है।

इसमें कहा गया कि पुतिन की कथित पार्टनर व पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के 2 बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 5 साल है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट में डोजियर सेंटर के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस आउटलेट ने रूसी जांच संगठन के सूत्रों का हवाला दिया जिन्होंने खुद बच्चों को देखने का दावा किया है।

इसमें बताया गया कि पुतिन की पार्टनर के बच्चे पूरी गोपनीयता के साथ बेहद सुरक्षित आवास में बड़े हो रहे हैं। लड़के मीडिया की सुर्खियों से दूर सीक्रेट लाइफ जी रहे हैं। यहां तक कि वे अपने माता-पिता को भी कम ही देख पाते हैं।

71 वर्षीय पुतिन की पूर्व पत्नी का नाम ल्यूडमिला पुतिन है जिनकी 2 बेटियां हैं। 39 साल की मारिया और 38 वर्षी कतेरीना के रूसी राष्ट्रपति पिता हैं। वह खुद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर चुके हैं।

ल्यूडमिला से पुतिन की शादी साल 1983 में हुई थी। डोजियर सेंटर में दावा किया गया कि काबेवा और पुतिन ने 2008 से डेटिंग शुरू की।

ल्यूडमिला से उनके तलाक के 6 साल पहले ही यह होने लगा था। रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय काबेवा ने स्विट्जरलैंड के लुगानो में मैटरनिटी सेंटर में इवान को जन्म दिया। व्लादिमीर जूनियर का जन्म मॉस्को में हुआ।

बेटों संग हॉकी खेलते देखे गए पुतिन

रिपोर्ट में दावा किया गया कि इवान और व्लादिमीर जूनियर दोनों मॉस्को में पुतिन के आलीशान महज में रहते हैं। यहां पर उनका अपनी उम्र के दूसरे बच्चों के साथ कोई संपर्क नहीं है।

वे म्यूजिक सीख रहे हैं। साथ ही, उन्हें तैराकी और जिमनास्टिक की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। बताया जाता है कि इवान आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक कंपटीशन में भाग ले चुका है।

उन्हें अपने पिता के साथ हॉकी मैच खेलते भी देखा गया है। पिछले साल एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया कि पुतिन ने कथित प्रेमिका और बच्चों के लिए संपत्ति खरीदने की खातिर लाखों खर्च किए।

इसमें दावा किया कि रूसी लीडर ने काबेवा के लिए शानदार हवेली और बड़ा सा पेंटहाउस खरीदा, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा थी।

The post व्लादिमीर पुतिन के 2 बेटे भी हैं, सुर्खियों से दूर महल में जी रहे सीक्रेट लाइफ; रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink aviator gamebeep beep casinoGrandPashabetcasino siteleriggbet casinostake girişmarsbahis girişggbet casinopincofireball casino zaloguj sięSweet Bonanzapelican casinoholiganbetbetbomtruvabetjojobetkingroyaljojobetluxorbahis