भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल जिसमे एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और एक गांव का साधारण व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है: साय

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरूआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरूआत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के टीटी कॉलोनी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड के मतदान क्रमांक 94 में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठन के महापर्व की शुरूआत हो गई है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सदस्यता अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की गई है। सदस्यता अभियान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। प्रदेश को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे हमें पूरा करना है। सभी कार्यकतार्ओं को इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है। साय ने कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में जितना मान सम्मान कार्यकतार्ओं का है, उतना सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। भाजपा में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है, एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा ही बना सकती है। साय ने कहा कि भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस मूलमंत्र को मानते हुए 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए वे सबके लिए काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत देश का मान सम्मान मोदी ने बढ़ाया है। मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां की जनता जनार्दन ने हमें सत्ता सौंपी और मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उनमें से अधिकांश वादों को हमने पूरा कर दिया है। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करते हुए अपने पूरे बूथ में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे पिछले 5 वर्षों से भूपेश सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दे दी है और राज्यांश की व्यवस्था भी हमने कर ली है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे और कहा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकतार्ओं के साथ साथ जनता में भी भारी उत्साह है महज 2 दिनो में ही छत्तीसगढ़ में लाखो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस दौरान विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद सुनील सोनी,  सच्चिदानंद उपासने,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,छगनलाल मूंदड़ा, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय, मितुल कोठरी ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, पार्षद रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर आदि उपस्थित थे।

माना कैम्प में संगठन महामंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ
भाजपा के संगठन महापर्व भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के बूथ क्र.251, टीटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मण्डल के पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की। रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्यामाप्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल अध्यक्ष रवींद्रसिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष माना कैम्प संजय यादव, पार्षदगण, बूथ अध्यक्षगण एवं बूथ कमेटी के सदस्यगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinos