पाकिस्तान की हिमाकत, जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा, बोला- भारत ने किया अवैध कब्जा…

दुनियाभर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान ने गुजरात में स्थित जूनागढ़ को लेकर नई हिमाकत की है।

उसने जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए कहा है कि भारत ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जियो टीवी के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने जूनागढ़ को लेकर यह बयान दिया है।

मुमताज जहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जूनागढ़ के संबंध में पाकिस्तान का नीतिगत बयान हमेशा से ही साफ रहा है। उन्होंने कहा, ”जूनागढ़ को पाकिस्तान में मिला लिया गया था। पाकिस्तान इस मामले को ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में देखता है। जूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा था और भारत का उस पर अवैध कब्जा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है।”

मुमताज ने आगे कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही राजनीतिक और कूटनीतिक मंचों पर जूनागढ़ के मुद्दों को उठाता रहा है। वह इसका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

उन्होंने आगे कहा, ”पाकिस्तान जूनागढ़ मुद्दे को भी जम्मू-कश्मीर की तरह अधूरा एजेंडा मानता है।” इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुमताज ने बांग्लादेश पर भी बयान दिया और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान के मजबूत संबंध विकसित पर जोर दिया और कहा कि यह दोनों सरकारों के सहयोग से और बेहतर होगा।

जूनागढ़ को अपने मैप में दिखा चुका है पाक

बता दें कि पाकिस्तान पहले भी जूनागढ़ को लेकर हिमाकत कर चुका है। साल 2020 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया था, जिसके बाद भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान ने जहां जम्मू कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्र को अपना बताया था तो जूनागढ़ को भी शामिल कर लिया था। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि हमने पाकिस्तान का तथाकथित राजनीतिक नक्शा देखा है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने जारी किया है।

यह राजनीतिक मूर्खता की एक कवायद है, जिसमें भारतीय राज्य गुजरात और हमारे केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों पर अपुष्ट दावे किए गए हैं। इन हास्यास्पद दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता।

The post पाकिस्तान की हिमाकत, जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा, बोला- भारत ने किया अवैध कब्जा… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope